एक राजा के साम्राज्य पर दूसरे देश के राजा ने अटैक कर दिया,
दूसरे देश का राजा पहले देश के राजा से 10 गुना ज्यादा ताकतवर था.
पहले देश के राजा के पास कोई ऑप्शन नहीं बचा था अब उसे दूसरे देश से लड़ाई करनी ही थी
क्योंकि अगर वो दूसरे देश से लड़ाई नहीं करता तो दूसरा देश पहले राजा के देश को तबाह कर देता.
पहले देश के राजा ने तैयार की और अपने सैनिकों से कहा हम पानी के रास्ते से जाएंगे
जब वे पानी के रास्ते से दूसरे देश पहुंचे तो राजा ने कहा ये सारी नाव जला दो.
सैनीको को समझ नहीं आया राजा ऐसा क्यों करने बोल रहे हैं लेकिन सैनिकों ने राजा की बात मान ली और सारी नाव में आग लगा दी उनके पास अब वापस अपने देश जाने का कोई रास्ता नहीं बचा
तब राजा ने बताया कि अब हमारे पास वापस जाने का कोई रास्ता नहीं बचा अब हम दूसरे देश से जी जान लगा कर लड़ेंगे.
पहले देश की सेना ने बहुत हिम्मत से लड़ाई की और दूसरे देश की विशाल सेना को हरा दिया.
कहानी की सीख जब भी जीवन में मुसीबत आए आपको पीछे मुड़ कर नहीं जाना है उन सभी रास्तों को जला देना जो आपको पीछे लेकर जाए.
आपको बस आगे जाकर अपनी मेहनत से आगे बढ़ कर दिखाना है
दोस्तो याद रखना जब आपके पास पीछे आने का कोई रास्ता ही नहीं होगा तो आपको हर हाल में आगे ही जाना होगा.
अगर वो पहले देश का राजा नाव नहीं जलाता तो डर की वजह से वो वापस भी आ सकता था.
उसी तरह आप भी अपने जीवन की शुरुआत कीजिए और पीछे आने के सारे रास्ते को जला दीजिए
तभी आप अपने सपनों को सच कर पाएंगे. क्योंकि आगे बढ़ने में ही सफलता है पीछे आने में नहीं.
Comments
Post a Comment